अनूपपुर: मडदेउरा धाम से चोरी हुआ शिवलिंग झाड़ियों में सुरक्षित बरामद
अनूपपुर। फुनगा क्षेत्र के प्रसिद्ध मडदेउरा धाम से चोरी हुआ शिवलिंग गांव के पास झाड़ियों में सुरक्षित बरामद हो गया। सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मंदिर समिति और ग्रामीणों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुनः प्राण-प्रतिष्ठा कर शिवलिंग को मंदिर में स्थापित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने चोरी के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त क