नंदगंज थाना क्षेत्र के अगस्ता सलामतपुर में बीती देर रात किसी समय चोरों ने एक बंद घर का ताला काटकर लाखों रूपए मूल्य के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घर पहुँचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थानाक्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में डर का माहौल देखा जा रहा है।