बांधवगढ़: उमरिया: गर्मी के तीखे तेवर, तापमान 36 डिग्री सेल्सियस
29 मार्च रविवार समय 2 बजे उमरिया जिले में मौसम की मिजाज अब तेजी से बदलने लगे हैं मार्च के महीने में ही सूर्य देव ने अपने कड़े तेवर दिखाना शुरू कर दिए जिससे उमरिया के तापमान में उछाल दर्ज किया गया है रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है दोपहर के समय लोगों को भीषण तपिश का सामना करना पड़ रहा है