बैरिया स्थित ऑटो रिक्शा कर्मचारी संघ के कार्यालय पर समय पर कलर कोडिंग और टोकन नहीं मिलने से नाराज ऑटो चालकों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित चालकों ने गोलंबर को जाम कर दिया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और