सिराथू: अफज़लपुरवारी में दबंगों ने भूमिधरी जमीन की बाउंड्री वॉल तोड़ी व पीड़ित को दी धमकी, सिराथू तहसील में की गई शिकायत
सिराथू तहसील गुरुवार शाम शिकायत करने पहुंचे एडवोकेट उमेश तिवारी ने बताया कि उनकी दादी की जमीन अफजलपुरवारी में है।उक्त जमीनी पर पत्थरगढ़ी के बाद बाउंड्री बनी थी।गाँव के अरुणेश, सूरज और अनुज पर आरोप लगाते हुए कहा कि तोड़फोड़ की है।उमेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह दबंग किस्म के लोग हैं उन्हें धमकियां दी है उमेश ने इनपर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।