गया टाउन सीडी ब्लॉक: एसएसपी सुशील कुमार ने जनता दरबार में आमजनों की सुनीं शिकायतें,संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए ए निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 7 जुलाई मंगलवार को एसएसपी सुशील कुमार द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर एसएसपी सुशील कुमार के समक्ष उपस्थित हुए। एसएसपी द्वारा सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 7 जुलाई मंगलवार की शाम 6 बजे एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।