महोबा: लाड़पुर गांव में तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Apr 20, 2026 तेज रफ्तार वाहन ने 55 वर्षीय महिला को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।