धौरहरा: रमुआपुर गांव के पीड़ित के खेत में दबंगों ने पाइप डालकर गंदा पानी निकाला, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत थाना क्षेत्र पढुआ के ग्राम रमुआपुर गांव निवासी पीड़ित शुभम राज ने आज शनिवार को सुबह करीब 1:बजे पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है। कि उनके गांव के दबंगों ने जबरन पीड़ित के खेत में नाली की पाइप डाल दी। जिससे पीड़ित के खेत में गंदा पानी भरता है और उसकी फसल बर्बाद हो जाती है।