इटाढ़ी प्रखंड के इंदौर पंचायत से शराब के नशा में धुत एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि धर्मपुरा गांव निवासी राजा अली को शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया।