कटनी नगर: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान, घटना कूठला क्षेत्र के द्वारा में
कूठला थाना अंतर्गत द्वारा ग्राम में बुधवार रात 9:10 पर एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी घटना बाइक सवार की मौत हो गई पुलिस ने मृतक की शिनाख्त उसके पास मिले आधार कार्ड से की मृतक बाबूलाल माली पिता शंभू माली निवासी सोनाव करजी कैमूर बिहार के रूप में हुई है। आज गुरुवार दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल मृतक के परिजन पहुँचे जहां पीएम के बाद शव सुपुर्द किया।