कटनी नगर: कटनी में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो पलटने से 4 घायल, कूठला थाना क्षेत्र के इंद्रानगर बाईपास की घटना
कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर बाइपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से आ रही ऑटो को टक्कर मार दी इस घटना में ऑटो सवार चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। घटना आज गुरुवार दोपहर 2:10 मिनट की बताई जा रही है।