कटनी नगर: शमशान भूमि पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में की शिकायत, अमरपुर रोड का मामला
बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर रोड पर चौधरी समाज का मुक्ति धाम स्थित है यह शासकीय भूमि है जहां चौधरी समाज के लोग दाह संस्कार क्रिया करते थे इस भूमि पर गांव के ही दबंगो द्वारा कब्जा जमा लिया गया है जिसकी शिकायत लेकर आज गुरुवार दोपहर 1 बजे गांव के ही सुंदरलाल चौधरी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे जहां उन्होंने उनकी भूमि कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है।