हटा: प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर की भजनों की प्रस्तुतियां, हटा में देर रात तक जारी रहा आयोजन
Hatta, Damoh | Jun 30, 2026 हटा में श्रीमद देवी भागवतम और धार्मिक कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाकौशल अंचल की प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर ने अपनी प्रस्तुतियां दी,कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक गीतों और धार्मिक भजनों पर लोग नाचते-झूमते दिखे..साथ ही कलाकारो द्वारा मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गई शहनाज अख्तर को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर जमा हुए