बेनीपुर: बेनीपुर में “गो सम्मान अभियान” के तहत ज्ञापन, गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग
बेनीपुर में गो वंश की सुरक्षा और गाय को ‘राष्ट्र माता’ अथवा ‘राष्ट्र आराध्या’ का दर्जा देने की मांग तेज हो गई है। “गो सम्मान अभियान” के तहत संत समाज एवं स्थानीय युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष महत्व रहा है और इसे सदियों से पूजनीय माना जाता