खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सोनी होटल के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अयोध्या से गोरखपुर जा रही इलेक्ट्रॉनिक बस ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस चालक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, तभी हादसा हो गया। दुर्घटना में बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई।