बलिया: शहर को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में नगर पालिका ने की बड़ी पहल, ₹5 करोड़ की लागत से होगा सुंदरीकरण
Ballia, Ballia | Apr 11, 2026 शहर को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में नगर पालिका ने शनिवार की शाम 4:00 बजे बड़ी पहल शुरू की है। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने जानकारी दी कि नगर के 10 प्रमुख चौराहों के सौंदर्यकरण और आधुनिकरण के लिए विस्तृत योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों ने चौराहों का निरीक्षण भी किया।