लखनऊ: चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने महंगाई को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि चीनी के दाम बढ़ने से मिठाइयां भी महंगी हो गई हैं। ऐसे में रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर आम परिवारों के सामने अतिरिक्त आर्थिक बोझ खड़ा हो गया है।
महिलाओं ने सवाल उठाया कि जब रोजमर्रा की जरूरतों के सामान लगातार महंगे हो रहे हैं, तो आम आदमी त्योहारों की खुशियां किस तरह मनाए?
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण और आम जनता को राहत देने की मांग की।
📍 स्थान: हजरतगंज चौराहा, लखनऊ
.
.
.
.
#Lucknow #लखनऊ #Hazratganj #हजरतगंज #SP
Fatehabad, Agra | Aug 24, 2026