धमतरी: कंडेल गांव में बुजुर्ग व्यक्ति का शव खेत में मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कंडेल निवासी 65 वर्षीय दुजराम गोड 20 जून को घर से निकला था। जो देर रात तक घर नहीं आया। वहीं दूसरे दिन 21 जून को खेत में उसका शव मिला। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पोस्टमार्टम होने के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया गया।