जगदलपुर: नगरनार स्टील प्लांट में कन्वेयर बेल्ट टूटा, कोई हताहत नहीं, प्रबंधन मरम्मत और जांच में जुटा
नगरनार स्टील प्लांट में रविवार दोपहर 2 बजे एक हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें मिली जानकारी के अनुसार प्लांट के अंदर किसी तकनीकी गड़बड़ी से प्लांट की कन्वेयर बेल्ट टूट के गिर गई जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली।