चौरीचौरा: अधिवक्ता स्व. संजय उपाध्याय केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार थे
चौरीचौरा तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री स्व.संजय कुमार उपाध्याय की सोमवार को तहसील सभागार में पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। अधिवक्ता स्व. संजय कुमार उपाध्याय के अनुज मनीष उपाध्याय बंटी व सच्चिदानंद द्विवेदी उर्फ श्यामू द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत कुमार ने किया। मुख्य अतिथि व सरदारनगर गन्ना समिति के विजय कुमार शाही।