नानपारा: कबडियन पुरवा गांव में बंदरों ने मचाया उत्पाद, बंदरों ने एक बालक पर किया हमला, हुआ घायल
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कबाडियन पुरवा गांव में बंदरों ने उत्पाद मचा रखा है। बंदरों की झुंड ने सलमान उम्र नव वर्ष पुत्र गुलाम रसूल पर हमला कर दिया। उसने जब शोर मचाना शुरू किया तब घर के बाहर मौजूद परिवार के लोग व ग्रामीण दौड़े तब बंदर वहा से भाग निकले। बालक के पिता गुलाम रसूल ने बताया कि गांव के बाहर बाद में लगभग दो ढाई सौ बंदर का झुंड रहता है।