नानपारा: नानपारा तहसील परिसर में बाढ़ राहत किट लेने गए बुजुर्ग की हार्ट अटैक से हुई मौत,मचा कोहराम
सरैया गांव निवासी यासमीन पुत्र अशरफ अली की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक यासमीन नानपारा तहसील परिसर में बाढ़ राहत सामग्री किट लेने के लिए गए थे। इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया, परिजनों ने उन्हें सीएचसी नानपारा लेकर पहुंचे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना की बात परिवार में कोहराम मचा हुआ है।