महाराजगंज: बैंती गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, पुलिस कर रही है मामले की जांच
13 मई बुधवार रात्रि 8:30 नवविवाहिता का शव घर के कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। जिसे देख कर ससुराली जनों मे हाहाकार मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आगे की कार्यवाही की जा रही है। विवाहित घर मे अकेली मौजूद थी उनकी सास कहीं निमंत्रण मे गई हुई थी।अन्य परिजन कहीं और गए हुए थे वापस आने पर जानकारी मिली।