तिल्दा: अक्षय तृतीया अक्ति के पावन अवसर पर विधि विधान पूर्वक गुड्डे-गुड्डी की शादी, तेल, माटी, चूरमाटी सहित बारात भी
Tilda, Raipur | Apr 19, 2026 आज रविवार को अक्षय तृतीया का पावन अवसर है छत्तीसगढ़ में इस अक्ति पर्व पर गुड्डे गुड़ियों पुतरे पुतरी की शादी भी करवाई जाती है छोटे व बड़े स्तर पर शादी समारोह आयोजित होती है और आज की इस दुनिया में भी छत्तीसगढ़ के इस परंपरा का उदाहरण टंडवा में देखने को मिल रहा है गुड्डी गुड़ियों की शादी का ऐसा माहौल निर्मित हुआ है मानो जैसे सचमुच की शादी आयोजित की गई हो