अंबाह: धर्मेंद्र की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा, पोरसा चौराहे पर लगाया जाम, एक घंटे यातायात बाधित
Ambah, Morena | Oct 14, 2026 अंबाह। रतन बसई गांव में जमीन विवाद में घायल धर्मेंद्र सिंह तोमर की आगरा में इलाज के दौरान मौत के बाद बुधवार शाम5बजे परिजनों ने पोरसा चौराहे पर जाम लगा दिया। हत्या का मामला दर्ज करने और एफआईआर में आरोपियों के नाम जोड़ने की मांग की। करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। एसडीओपी प्रशांत भदौरिया के आश्वासन के बाद परिजन थाने पहुंचे।