निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा शहरी सेवा शिविर में योजनाओं की सौगातों की बारिश, विधायक कृपलानी ने बांटे लाभ
गुरुवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा नगर परिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर में विभिन्न विभागों ने आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया। विधायक श्रीचंद कृपलानी ने शिविर का अवलोकन कर विभागीय स्टॉलों की जानकारी ली। इस दौरान विभिन्न समाजों को भूखंड पट्टे, भूमि हस्तांतरण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृतियां, जॉब कार्ड, ऋण स्वीकृति पत्र और विवाह पंजीयन