देवघर: बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रशासन द्वारा मंगलवार सुबह 5:30 बजे से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा: उपायुक्त
बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रशासन द्वारा मंगलवार सुबह से एक वृहद "विशेष सफाई अभियान" का आयोजन किया जा रहा है, ताकि बाबा मंदिर और आसपास के क्षेत्रों को सभी के सहयोग से स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। ऐसे में उपायुक्त ने सोमवार शाम 4:00 बजे सभी शहरवासियों से अपील की है कि सभी उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें ।