गुण्डरदेही: विधायक कुंवर सिंह ने सुरसुली प्रांगण और ग्राम मटिया में सेन समाज सामुदायिक भवन के लिए ₹6.50 लाख का भूमि पूजन किया
गुण्डरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह देवरी ब्लॉक के नर्मदा धाम सुरसुली प्रांगण में सेन समाज सामुदायिक भवन राशि 6.50 लाख एवं अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम मटिया में सेन समाज सामुदायिक भवन राशि 6.50 लाख निर्माण का भूमि पूजन किया। विधायक ने कहा कि सेन (नाई)समाज सेवाभावी समाज है। कई पिंडियों से गांव में सामाजिक कार्यों में सेवा कार्य किया है। समाज के लोग बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कार भी सिखाए। जिस समाज में बच्चे पढ़ते हैं वह समाज आगे बढ़ता है। सेन समाज आर्थिक सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ा है।