बहराइच: आईजी देवीपाटन मंडल अमित पाठक ने कोतवाली नगर में मिशन शक्ति केंद्र का किया निरीक्षण
बहराइच जिले में आईजी देवीपाटन मंडल अमित पाठक ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना कोतवाली नगर, में गठित मिशन शक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है।