बहराइच: मानपुरवा में भंडारे के लिए सब्जी लेने आ रहे बाइक सवार की ट्रक से टक्कर, 4 लोग घायल, 1 की मौत
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच-सीतापुर मार्ग पर मानपुरवा के पास बाइक सवार को ट्रक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई। वह तीन घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।