मथुरा: होली गेट मंडल की नई टीम का भव्य स्वागत, ब्रजवासी लाल बने मीडिया प्रभारी, पदाधिकारियों ने ली संगठन विस्तार की शपथ
होली गेट मंडल की नई कार्यकारिणी की एक अहम बैठक आयोजित की गई बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं के बीच मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल ने स्पष्ट संदेश दिया कि यह नई टीम महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। बैठक में मुख्य रूप से आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप तैयार किया गया।