लखीमपुर: जनता दर्शन की शिकायत पर डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, राजस्व टीम को दिए पैमाइश के निर्देश
लखीमपुर खीरी। जनता दर्शन में प्राप्त भूमि विवाद की शिकायत पर जिलाधिकारी ने गुरुवार को रंगीलानगर पहुंचकर मौके का स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे और दीवार से जुड़े विवाद की शिकायत दर्ज कराई थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर राजस्व अभिलेख खतौनी नक़्शे की भूमि की वास्तविक स्थिति का किया निरीक्षण।