कन्नौज: डॉ. पूजा पाल ने कहा, मेडिकल, इंजीनियरिंग व पैरामेडिकल कॉलेज सपा की देन हैं, भाजपा पर साधा निशाना
राजकीय मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी की नेता डॉ. पूजा पाल ने शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सभी संस्थान सपा सरकार की देन हैं और उसी दौरान बनाए व शुरू कराए गए थे, जबकि भाजपा इनका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।