कोंडागांव: कोंडागांव जिले में मसोरा जलाशय बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, 'वन भोज' और नाव विहार से बढ़ेगा आकर्षण
कोंडागांव जिले का मसोरा जलाशय इन दिनों प्रकृति और पक्षी प्रेमियों के लिए खास आकर्षण बनता जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में लेसर व्हिस्लिंग डक (सिटी बजाने वाली बत्तख) देखी जा रही हैं, जो जलाशय की खूबसूरती को और बढ़ा रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 से मात्र 900 मीटर दूरी पर स्थित जामकोट जलाशय को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है।