शिवहर: भाजपा कार्यालय शिवहर में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भाजपा कार्यालय शिवहर में जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी योजना को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया गया। इस दौरान सांसद रमादेवी, पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा सहित अन्य मौजूद रहे।