शिवहर: श्री नवाब हाई स्कूल शिवहर में इलेवन स्टार बना शिवहर जिला क्रिकेट लीग का विजेता, चौथी बार बना विजेता
जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023- 24 सीनियर डिवीजन के फाइनल मुकाबले में नवाब हाई स्कूल शिवहर में नटराज क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नटराज क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 25 में ओवर में 124 रन पर ऑल आउट हो गई वही 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।