शिवहर: कल्याणकारी बजट सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है, रमादेवी, सांसद शिवहर
सांसद रमा देवी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा प्रस्तुत अंतिम बजट में विकसित भारत का विजन अंत्योदय का संकल्प और नए भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बनाने का रोड मैप है सांसद ने बताया कि यह कल्याणकारी बजट सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।