कर्वी: चित्रकूट में आकाशीय बिजली गिरने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया, हालत नाजुक
चित्रकूट: मानिकपुर के खिचरी गांव में शुक्रवार शाम 4 बजे खेत में बकरियां चरा रहे 62 वर्षीय किसान पप्पू आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया गया है। एसडीएम जसीम अहमद अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह के अनुसार किसान की हालत नाजुक है और निगरानी जारी है।