विदिशा नगर: कोतवाली पुलिस ने जनवरी में खरीफाटक रोड पर डाली गई डकैती के एक और इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, 5000 का रखा था इनाम
शनिवार दोपहर 3 बजे कोतवाली थाना टीआई आनंद राज ने बताया कि 4 जनवरी को खरीफाटक रोड स्थित अरिहंत ज्वैलर्स पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने डकैती को अंजाम दिया था। यहां से लाखों रुपए के जेवर डकैत अपने साथ लेकर गए थे, अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। और लगभग 45 लाख रुपए के सोने चांदी के के बारात भी जप्त हो चुके हैं। एक और आरोपी करण पारदी को गुना से पकडा गया।