राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर पोड़ैयाहाट में शब्द शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता गजाधर सिंह ने बताया कि यह आयोजन पूरे देश में विद्या भारती के द्वारा किए जा रहे हैं। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने एवं देश के प्रति कर्तव्य बोध कराना ही आयोजन का उद्देश्य है।