अररिया: अररिया में निलंबन के बाद क्लीन चिट मिलने पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईटहरा में प्रधानाध्यापक का भव्य स्वागत
Araria, Araria | Apr 11, 2026 अररिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईटहरा में शुक्रवार को एक भावुक और अनोखा स्वागत समारोह देखने को मिला। लगभग छह महीने पहले गंभीर आरोपों में निलंबित हुए प्रधानाध्यापक मो. शमशुल होदा मासूम को जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद पुनः पदभार ग्रहण करने पर स्थानीय लोगों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों से भव्य स्वागत किया।