पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग धरना स्थल पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर सोमवार को ऑटो और ई रिक्शा चालकों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में ऑटो और ई रिक्शा चालक नजर आए। ऑटो और ई रिक्शा को जोन में बांटकर संख्या के मुताबिक कलर कोड एवं यूनिक कोड के जरिए परिचालन का फैसला इस प्रदर्शन का मुख्य कारण बताया जा रहा है।