पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, बिहार में कानून को और सख्ती से लागू करने की जरूरत है
सोमवार की सुबह भाजपा नेता की हत्या को लेकर पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपना बयान दिया है। उन्होंने एक तरफ जहां इस घटना को चिंता का विषय बताया है तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने यह भी कहा कि अगर दिनदहाड़े इस तरह की घटना हो रही है तो जरूरी है कि कानून को और सख्ती से लागू किया जाए, ताकि अपराधियों में भय बना रहे।