पटना ग्रामीण: बिहार भर के एनएचएम और संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर भाजपा कार्यालय का किया घेराव
65 दिनों से बिहार भर के एनएचएम और संविदा कर्मी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है, जिससे नाराज होकर सभी प्रदर्शनकारी सोमवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। मौके पर प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनके सिर्फ दो ही मांग है कि एफआरएस वापस लिया जाए और समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए।