गिरिडीह: पपरवाटांड़ से बरामद 3 गोलियों और 2 देसी कट्टों के मामले में 3 लोगों की हुई गिरफ्तारी, एसपी डॉ. विमल कुमार ने दी जानकारी
पिछले दिनों पपरवाटांड़ से बरामद किए गए तीन गोली सहित दो अवैध देशी कट्टा बरामद मामले में 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। SP कार्यालय से पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने मंगलवार को 2 बजे प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार लोगों में जीतन कुमार दास, डब्लू कुमार दास और मनोज चौधरी शामिल है।