गिरिडीह: पचंबा थाना क्षेत्र के चैताडीह में 4 लोग मारपीट के शिकार, सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है
पचंबा थाना क्षेत्र के चैताडीह में 4 लोगों को कुछ लोगों ने मार पीट कर घायल कर दिया।मंगलवार सुबह 8 बजे सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इन्हें सोमवार देर शाम को ही सदर अस्पताल लाया गया था। समीदा ख़ातून अपने पुराने घर गई थी। इसी बीच इसने देखा कि इनके पुराने घर में बगल के कुछ लोग घुसे हुए थे।जब यह उन सब को मना की तो उन लोगों ने इसके साथ मारपीट कर दी।