टिब्बी: टिब्बी में मंत्रालयिक कर्मचारियों का सद्बुद्धि यज्ञ, मांगें नहीं मानीं तो 7 जुलाई को जल समाधि देंगे मंत्रालयिक कर्मचारी
पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। कर्मचारियों ने गुरुवार को पंचायत समिति स्तर पर सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित कर पदोन्नति, नोशनल लाभ, जॉब चार्ट और कार्य विभाजन सहित विभिन्न मांगों के समाधान की मांग की।