बिधूना: अछल्दा कस्बा के हरीगंज बाजार में दुकान का ताला तोड़कर हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी
अछल्दा: हरीगंज बाजार में दुकान का ताला तोड़कर चोरी, जेवरात उड़ाए अछल्दा कस्बा के हरीगंज बाजार में रविवार सुबह एक घर में बनी दुकान का शटर तोड़कर घर से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान से घुसकर ऊपर कमरे में रखी अलमारी तोड़कर जेवरात चुरा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।