हरदोई: सड़क हादसे में साले की मौत, बहनोई घायल; लखनऊ पलिया मार्ग पर बेहटा गोकुल बाईपास के पास हुआ हादसा
Hardoi, Hardoi | Nov 8, 2025 हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र लखनऊ पलिया मार्ग पर बेहटा गोकुल बाईपास के पास शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार साले की मौत हो गई जबकि उसका बहनोई आंशिक रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के पंडितपुरवा निवासी मुजीब अपने बहनोई अरशद के साथ बाइक से गांव जा रहे थे।