हरदोई: कोबरा के हमले से नहीं डरे टड़ियाँवा के पुनीत, भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने किया सम्मानित
Hardoi, Hardoi | Nov 8, 2025 दरसल चार दिन पहले पुनीत खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक एक जहरीला कोबरा उसके पैर से लिपट गया और डस लिया। दर्द और डर के बीच भी उसने हिम्मत नहीं हारी। गुस्से में उसने उस सांप को पकड़कर उसके फन को अपने दांतों से चबा डाला। कुछ ही देर में कोबरा की मौत हो गई, जबकि पुनीत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ और उसकी जान बच गई।